<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, August 8, 2023

पुण्य तिथि पर याद किये गये समाजसेवी भारत सिंह


बस्ती। भारत सिंह कृषि इण्टर कालेज हर्रैया के संस्थापक समाजसेवी स्वर्गीय भारत सिंह को उनकी बारहवीं पुण्य तिथि पर याद किया गया। प्रबन्धक अजय कुमार सिंह ने अपने पिता भारत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पार्चन के बाद कहा कि  कालेज की स्थापना इस उद्देश्य से किया गया था कि इस सुदूर अंचल के छात्रों को बेहतर शिक्षा मिले। इस दिशा में निरन्तर प्रयास जारी है। विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी भारत सिंह को नमन् करते हुये श्रद्धासुमन अर्पित किया। भारत सिंह को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से श्यामधर सिंह, अवधेश शुक्ल, सतीश शुक्ल, धर्मेन्द्र कुमार, अर्जुन सक्सेना, सतीश पाण्डेय, सुधीर शर्मा, शशांक श्रीवास्तव के साथ ही स्थानीय नागरिक शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages