<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 11, 2023

नवागत एसओ दिखे एक्शन में, हटवाया सड़क पर खड़े गाड़ियों के अतिक्रमण को

बस्ती (कुदरहा)। नवागत थानाध्यक्ष कलवारी ने थाने का पदभार ग्रहण करके कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। परिचय उपरांत पूरे थाने का बारीकी से निरीक्षण किया और उचित दिशानिर्देश दिया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पैदल गश्त भी किया।


गुरुवार को नवागत थानाध्यक्ष कलवारी भानु प्रताप सिंह ने पदभार ग्रहण किया और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। बैरक, ऑफिस, मालखाना, बंदीगृह आदि का बारीकी से निरीक्षण किया और जहां कमियाँ दिखी उसको दूर करने का निर्देश दिया। उसके बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए कलवारी बाजार में पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान सड़क का अतिक्रमण कर खड़े गाड़ियों को तत्काल हटवाया और सड़क से उचित दूरी पर गाड़ियों को खड़ा करने के लिए कहा। भानु प्रताप सिंह का सिद्धार्थनगर से बस्ती स्थानांतरण हुआ और बस्ती के कलवारी थाने का थानाध्यक्ष बनाये गए। सिद्धार्थनगर में रहते हुए अपने अच्छे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित भी किया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages