लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ रोशन की अध्यक्षता में यातायात व्यवस्था व वेंडिंग जोन की समीक्षा बैठक स्मार्ट सिटी ऑफिस के सभागार में आहूत की गई। इस दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने पर जोर दिया गया। साथ ही जाम से निपटने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई।
बैठक के दौरान मंडलायुक्त को नगर आयुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में 179 वेंडिग जोन है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण वेंडिग जोन सुचारू रूप से क्रियाशील कराया जाये। जनपद में अव्यवस्थित लगे हुए वेंडरों को चिन्हित करते हुए वेंडिंग जोन में प्राथमिकता के आधार पर शिफ्ट कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि नगर निगम, ट्रैफिक व पुलिस आपस में समन्वय बनाकर पांच से 10 चौराहों को चिन्हित करते हुए वहां के वेंडरों को वेंडिंग जोन में स्थापित कराए।
मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनपद के समस्त स्टैंड चिन्हित करके, समस्त टेंपो व टैक्सी को व्यवस्थित ढंग से संचालन कराया जाए। जंक्शन पर वाहनों की पार्किंग करने पर कठोरतम कार्रवाई की जाये। अगर टेंपों टैक्सी जंक्शन के प्रतिबधित क्षेत्र में पार्क मिलने पर, ई चालान करते हुए परमिट कैंसिलेशन की भी कार्रवाई किया जाना सुनिश्चित किया जाए। उक्त के पश्चात मंडलायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में अनावश्यक लगे ट्रैफिक सिग्नल जिसकी वजह से जाम लग जाता है उन स्थानों को चिन्हित करते हुए, ट्रैफिक सिग्नल को हटा दिया जाए।इस अवसर पर नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह, डीसीपी ट्रैफिक आशीष श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
.jpg)
No comments:
Post a Comment