<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 11, 2023

53 करोड़ रुपये की लागत से वरहालदेवी तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा

भिवंडी। भिवंडी शहर के नागरिकों की पसंदीदा वरहालदेवी तालाब का कायापलट किया जाएगा। केंद्र सरकार की राष्ट्रीय झील संरक्षण योजना के तहत तालाब के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण के लिए लगभग 53 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को राज्य पर्यावरण विभाग ने मंजूरी दे दी है। केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने बताया कि जल्द ही केंद्र सरकार से मंजूरी मिल जायेगी।


वरहालदेवी तालाब भिवंडी शहर के नागरिकों के लिए मनोरंजन स्थल के रूप में जानी जाती है। बच्चे, महिलाएं और नागरिक सुबह की सैर के लिए और शाम को मनोरंजन के लिए इस तालाब के आसपास भीड़ लगाते हैं। लेकिन, कुछ वर्षों से तालाब का सौंदर्यीकरण नहीं कराया गया। झील की सुरक्षात्मक दीवारें टूटने से वहां से सीवेज भी तालाब में आ रहा था। इस स्थिति की जानकारी मिलने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटिल ने केंद्र सरकार की राष्ट्रीय तालाब संरक्षण योजना के माध्यम से तालाब का पुनर्विकास करने का निर्णय लिया।

इसके मुताबिक 53 करोड़ रुपये की लागत से इस झील का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने बताया कि इस तालाब के चारों ओर एक सुरक्षात्मक दीवार भी बनाई जाएगी। और कचरे को हटाया जाएगा। इस संबंध में केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल के आदेश के बाद भिवंडी मनपा ने राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजा था। इस प्रस्ताव को राज्य सरकार के पर्यावरण विभाग की संचालन समिति ने 4 अगस्त को मंजूरी दे दी थी। इसे राष्ट्रीय तालाब योजना के तहत केंद्र सरकार को भेजा जा रहा है। कपिल पाटिल ने बताया कि प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही प्रस्ताव पर मुहर लग जायेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages