<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, August 10, 2023

बिहार में विस्फोट, कचरा चुनने वाले 2 घायल

हाजीपुर। बिहार के वैशाली जिला के बिदुपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए विस्फोट में कचरा चुनने वाले दो किशोर घायल हो गए। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को रमेश कुमार और विक्की कुमार कचरा चुनने के लिए मधुरापुर भिंडा के पास गये थे। दोनों प्लास्टिक और अन्य बेकार के कबाड़ चुन रहे थे।
कचरा चुनने के दौरान दोनों को कूड़े के ढेर से डब्बे जैसा कुछ मिला, जिस पर मिट्टी लगा हुआ था। जैसे ही दोनों ने उस पर लगी मिट्टी को झाड़ने के लिए जमीन पर पटका, उसमें धमका हो गया। इस धमाके में दोनों किशोर जख्मी हो गए।
आनन-फानन में घायलों को इलाज के लिए बिदुपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कुछ लोग बैटरी बम से होने की बात कह रहे हैं। धमाके की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है।
इस संबंध में बिदुपुर थाना अध्यक्ष फ़ैयाज हुसैन ने बताया कि कचरा चुनने के दौरान दो किशोर विस्फोट में घायल हो गए। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है यह विस्फोटक कैसे पहुंचा।
उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह धमका बम का था या किसी और चीज का। पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages