<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 7, 2023

अयोध्या धाम में सामूहिक रूद्राभिषेक 28 को


बस्ती। सनातन धर्म चेतना चौरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा लोक कल्याण के लिए राम नगरी श्री अयोध्या धाम में सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश मिश्र ने बताया कि श्रावण मास के अंतिम सोमवार 28 अगस्त को श्री अयोध्या धाम में सामूहिक रुद्राभिषेक का दिव्य आयोजन होना सुनिश्चित है। भगवान शिव दैहिक, दैविक, भौतिक कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं। आज के इस भैतिकवादी युग में लोगों के पास तनाव, समस्याएं सामाजिक कुरीतियों ने अपना चक्रव्यूह तैयार कर लिया है, जिससे विश्व अशान्ति, आपदा,नैतिक अवनति, सामाजिक अपराधों की तरफ तेजी से उन्मुख हो रहा है। भगवान शिव को रुद्राभिषेक अत्यन्त प्रिय है। लोक कल्याण की भावना से ओत प्रोत होकर भगवान शिव का सामूहिक रुद्राभिषेक किया जायेगा। ट्रस्ट के पदाधिकारी महेन्द्र सिंह, विशाल पाण्डेय, पवन त्रिपाठी,राजू वर्मा,सुमित राजभर, सौरभ कुमार बोस, राहुल मिश्रा, सौरभ मिश्रा आदि कार्यक्रम की सफलता हेतु योगदान कर रहे हैं। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages