<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 7, 2023

आम जनता पार्टी सोशलिस्ट की महारैली 27 को


बस्ती। आम जनता पार्टी सोशलिस्ट द्वारा जिलाध्यक्ष रमेश चौहान के संयोजन में कोठवा भरतपुर, माडन, जुआजाता, टिउठा में तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जन्त्री लाल महंथ बालक दास, राष्ट्रीय सचिव राम सुरेश चौहान, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह चौहान आदि ने उपस्थित लोगोें से राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक बदलाव के लिये पार्टी से जुड़ने का आवाहन किया। बताया कि आगामी 27 अगस्त को बस्ती मुख्यालय पर स्थित आफिसर्स क्लब में महारैली का आयोजन किया गया। इस रैली में सबकी भागीदारी रहे। बिना राजनीतिक सक्रियता के अधिकार हासिल नहीं होंगे।

बैठकों में लवकुश चौहान, महिला जिलाध्यक्ष पूजा चौहान, माया चौहान, राम सजीवन, रामदरस चौहान, शिव सहाय फौजी, विशाल चौहान, शान्ती देवी के साथ ही अनेक पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages