<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

.com/img/a/

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, August 14, 2023

demo-image

राजधानी में बना 100 फीट ऊंचा राष्ट्रध्वज स्थल

लखनऊ। राजधानी के अलीगंज स्थित नेहरू बाल वाटिका में 100 फीट का राष्ट्रध्वज स्थापित किया गया है। सोमवार को क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में विधायक डा. नीरज बोरा ने तिरंगा ध्वज का राष्ट्रार्पण किया। विधायक निधि से स्थापित यह ध्वज लखनऊ उत्तर क्षेत्र का पहला सबसे ऊंचा स्थायी राष्ट्रध्वज है। डॉ. बोरा ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान पूरे भारत में उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है।

3%20(6)

 

देश के लिए प्राण-न्?यौछावर करने वाले वीरों के सम्?मान में 21 दिन का राष्ट्रव्यापी अभियान प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में देश भर में राज्यों, गांवों और ब्लॉक स्तर के साथ-साथ स्थानीय शहरी निकायों में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही वीरों के सम्मान में पंच प्राण प्रतिज्ञा, वसुधा वंदन और वीरों का वंदन जैसे कार्यक्रम हम सबके लिए गौरव प्रदायक हैं। 'अमृत वाटिका' बनाने के लिए सात हजार पांच सौ कलशों में देश के कोने-कोने से मिट्टी लाई जा रही है जो 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की प्रतिबद्धता का प्रतीक होगी।

उन्होंने कहा कि लखनऊ उत्तर में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। हमने सम्पूर्ण क्षेत्रवासियों की ओर से सौ फीट ऊंचे इस तिरंगे को स्थापित कराया है जो अनवरत लहराएगा। इस दौरान विधायक डा. बोरा, समाजसेविका बिन्दू बोरा, वत्सल बोरा ने वाटिका में पौधे लगाये। क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक राष्ट्रध्वज के सामने सेल्फी ली। संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। संचालन डा. शैलेन्द्र शर्मा अटल ने किया। कार्यक्रम में भाजपा महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, उत्तर के मण्डल अध्यक्षगण सर्वश्री विशाल गुप्ता, सुदर्शन कटियार, लवकुश त्रिवेदी, राकेश पाण्डेय, स्थानीय पार्षद स्वदेश सिंह, पार्षदगण प्रदीप शुक्ला, मान सिंह यादव, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी व एलडीए अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages