<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, August 11, 2023

आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत पुलिस द्वारा जनसहयोग से 10 स्थानों पर लगवाये गये 15 सीसीटीवी कैमरे


संत कबीर नगर। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर द्वारा चलाये जा रहे ‘आपरेशन त्रिनेत्र हर घर कैमरा अभियान’ के तहत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में आज 10 अगस्त को संतकबीरनगर पुलिस द्वारा जनसहयोग से 10 स्थानों पर 15 सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये। जिसमें थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 03 स्थानों पर 05 सीसीटीवी कैमरे, थाना दुधारा पुलिस द्वारा 02 स्थान पर 04 सीसीटीवी कैमरे, थाना धनघटा पुलिस द्वारा 03 स्थान पर 03 सीसीटीवी कैमरे, थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 01 स्थान पर 02 सीसीटीवी कैमरे, थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा 01 स्थानों पर 01 सीसीटीवी कैमरे लगवाये गये हैं। कैमरा लगवाकर सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों को पुलिस द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। संतकबीरनगर पुलिस द्वारा आपरेशन त्रिनेत्र अभियान के तहत जनसामान्य से अपील किया जा रहा है कि वे अपने अपने घरों, कालोनियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे जरुर लगवाएं और कम से कम एक कैमरे से सड़क पर भी निगरानी रखें, जिससे कि अपराधिक व असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा सके, आपका यह छोटा सा प्रयास कानून व्यवस्था बेहतर करने में बहुत कारगर होगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages