<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 14, 2023

ISRO के मिशन चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग आज

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष स्टेशन से अपने तीसरे लूनर एक्सप्लोरेशन मिशन, चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के साथ एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है।


ISRO के चंद्रयान-3 मिशन लॉन्चिंग की टाइमलाइन

2xS200 इग्निशन- रॉकेट इंजन 0 सेकंड पर प्रज्वलित होंगे। L110 इग्निशन- L110 इंजन 108 सेकंड पर प्रज्वलित होंगे। 2xS200 सेपरेशन- दो साइड बूस्टर (2xS200) लॉन्चिंग के 127 सेकंड बाद अलग होंगे। PLF सेपरेशन- पेलोड फेयरिंग 195 सेकंड पर अलग होंगे। L110 सेपरेशन- L110 इंजन 306 सेकंड पर अलग होंगे। C25 इग्निशन- C25 इंजन 308 सेकंड पर प्रज्वलित होंगे। C25 शट-ऑफ- C25 इंजन 954 सेकंड पर बंद होंगे। सैटेलाइल सेपरेशन- उपग्रह 969 सेकंड पर रॉकेट से अलग होगा।

चंद्रमा तक यात्रा- मॉड्यूल लॉन्च होने के बाद चंद्रमा तक पहुंचने के लिए अंतरीक्ष में लगभग एक महीने की यात्रा करेगा। मून लैंडिंग- इसरो ने चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग की योजना 23-24 अगस्त को बनाई गई है, लेकिन वहां के सूर्योदय के आधार पर इसमें बदलाव हो सकता है। यदि इसमें देरी होती है, तो इसरो लैंडिंग का कार्यक्रम सितंबर के लिए पुनर्निर्धारित कर सकता है।

लैंडर और रोवर मिशन लाइफ- लैंडर और रोवर को केवल एक चंद्र दिवस (पृथ्वी के 14 दिन) तक काम करने के लिए डिजाइन किया गया है, क्योंकि वे रात में अत्यधिक ठंड का सामना नहीं कर सकते हैं। इसलिए, उन्हें अपने ऑपरेशनल टाइम्स को अधिकतम करने के लिए भोर में लैंड करने की आवश्यकता है।

























No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages