<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 14, 2023

कांवड़ यात्रियोें की सेवा में उमड़े लोग

- निःशुल्क औषधि, शीतल जल से किया सेवा

बस्ती। शनिवार को लाखों कांवरिये पवित्र सरयू के आस्था का जल शिवालों पर चढायेेंगे। बड़ी संख्या में कावरियें जब श्रद्धा का जल लेकर निकले तो उनकी सेवा करने वाले भी उमड़ पड़े। स्थान-स्थान पर भण्डारे और निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन कर उनकी सेवा की गई। सामाजिक कार्यकर्ता गौहर अली और पं.सुनील कुमार भट्ट के संयोजन में जिलाधिकारी आवास के निकट निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर कांवड़ यात्रियों की सेवा की गई। उन्हें शीतल जल के साथ ही नमक मिला गर्म जल उपलब्ध कराया गया जिससे पैरोें के छालों को थोडा आराम मिले।
सामाजिक कार्यकर्ता गौहर अली ने बताया कि प्रति वर्ष कांवड़ में भक्तों को निःशुल्क सेवा उपलब्ध कराया जाता है। शिविर में डा. विनोद कुमार, फार्मासिस्ट रोशन अली, लैब टेक्नीशियन गुलजार अली के साथ ही राहुल कुमार, फैजल खान, प्रभाकर सिंह आदि ने योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages