<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 13, 2023

गुरु महिमा का गानः पौधरोपण कर दिया संदेश

बस्ती। गुरुवार को दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव का दिव्य आयोजन रोडवेज स्थित एक मैरिज हाल में किया गया। यह वार्षिक महोत्सव पिछले 8 वर्षों से संस्थान के माध्यम से बस्ती में आयोजित किया जाता रहा है दिल्ली से पधारी गुरु आशुतोष महाराज की साध्वी शिष्याओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इसी क्रम में पर्यावरण रक्षा हेतु पौधरोपण करने के साथ ही उनका वितरण किया गया।

साधकों को संबोधित करते हुए साध्वी सुषमा भारती ने गुरु पूर्णिमा की विशेषता एवं गुरु की महिमा का गुणगान किया। साध्वी सुषमा भारती ने बताया कि गुरु पूर्णिमा आषाढ़ पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है महर्षि वेदव्यास का जन्म आषाढ़ पूर्णिमा के दिन हुआ था और उन्हें दुनिया के पहले गुरु का दर्जा दिया गया इसलिए वेदव्यास के सम्मान में आषाढ़ मास की पूर्णिमा के दिन गुरु पूर्णिमा मनाया जाता है।
बताया कि हमारे जीवन में गुरु का विशेष महत्व होता है भारतीय संस्कृति में गुरु को भगवान से बढ़कर माना जाता है गुरु हमें अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाते हैं।
पूर्वांचल संयोजक स्वामी अर्जुनानंद ने कहा कि गुरु आशुतोष महाराज केवल ईश्वर की बात नहीं करते बल्कि मानव के अन्तर्घट को दिव्य नेत्र के द्वारा उस परमात्मा के परम प्रकाश स्वरूप का दर्शन करवाते हैं।
गुरु पूजन एवं आरती करने वालों में मुख्य रूप से कार्यक्रम संयोजक स्वामी विष्णु प्रकाशा नंद, सुरेन्द्र मोहन वर्मा, अजय कुमार श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, मोहम्मद इस्माइल, दुर्गेश श्रीवास्तव, सदन यादव, स्वपन खरे, अरुणिमा खरे, राम चन्द्र पांडेय, प्रीति श्रीवास्तव, सौम्या त्रिपाठी, अनुसुइया साहनी, नेहा आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages