<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 14, 2023

डीएम की अध्यक्षता में लम्बित शिकायती संदर्भो से सम्बंधित त्वरित निस्तारण बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी संदीप कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में लम्बित शिकायती संदर्भाे के निस्तारण के संबंध में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे। जिलाधिकारी द्वारा बैठक में 37 शिकायती संदर्भाे से सम्बंधित पक्षकारों के प्रकरणों की सुनवाई की गयी।


जिलाधिकारी ने तहसीलवार एक-एक प्रकरणों की सुनवाई करते हुए मामलों से सम्बंधित सक्षम अधिकारियों एवं राजस्व कर्मचारियो व लेखपाल को मौके पर बुला कर दोनो पक्षों की बात को सुनते हुए तत्काल निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया। विभिन्न मामलों में जिलाधिकारी ने प्रकरण से सम्बंधित शिकायतकर्ता की सुनवाई के उपरान्त सम्बंधित उप जिलाधिकारी व तहसीलदार व लेखपाल की उपस्थित में नियमानुसार निस्तारण के परिणाम का फीड बैक एवं संतुष्टि भी शिकायतकर्ताओं से पूछा।

शिकायती संदर्भाे से सम्बंधित आज आयोजित निस्तारण बैठक में कब्जा सम्बंधी, प्रधानमंत्री आवास, परिवार रजिस्टर में नाम सम्मिलित किये जाने, ग्राम प्रधान के विरूद्ध जांच, नाली निर्माण, विकास कार्याे में अनियमितता, कब्रिस्तान भूमि की पैमाईश, वरासत, कन्या सुमंगल योजना, राशन कार्ड, पेंशन, आवास, जमीन की पैमाइश, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, जाति/निवास प्रमाण पत्र, अवैध कब्जा, अन्त्योदय राशन कार्ड, रास्ता अवरूद्ध करने का मामला, नवीन परती पर विद्युत विभाग द्वारा वसूली नोटिस आदि से सम्बंधित शिकायतों की सुनवाई सम्बंधित विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थित में करते हुए जिलाधिकारी ने गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया। कुछ प्रकरणों में जिलाधिकारी ने ग्रामीण स्तर पर कार्यरत राजस्व कर्मचारियों से प्रकरण की प्रकृति को समझते हुए दोनो पक्षों के बीच आपसी सुलह समझौते के आधार पर मामले का निस्तारण कराया। 

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी खलीलाबाद शैलेश दूबे, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरूण वर्मा, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी, तहसीलदार खलीलाबाद डा0 सुनील कुमार, तहसीलदार मेंहदावल निशा श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता, नायब तहसीलदार सेमरियांवा प्रियंका तिवारी, अधि0 अभि0 पी0डब्लू0डी0 आर0के0पाण्डेय, जिला पंचायज राज अधिकारी पी0के0 यादव, अधि0अभि0 विद्युत रणधीर कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव शुक्ल, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, ओ0एस0डी0 बलदाऊ जी शर्मा, ईडीएम राकेश कुमार सहित सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी व लेखपाल आदि उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages