<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 14, 2023

तेजस्वी यादव के इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं उठता : ललन सिंह

पटना। बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष ललन सिंह ने शुक्रवार को विपक्षी दलों की मांग को नकारते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस्तीफे का कोई सवाल ही नहीं उठता।

 
उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि संवैधानिक संस्थाओं पर जो नियंत्रण है, यह चार्जशीट उसी का परिणाम है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि सीबीआई ने दो बार जांच करके रेल मंत्रालय को सूचित किया है कि इस मामले में कोई साक्ष्य नहीं है।
इससे पहले ललन सिंह ने गुरुवार को भाजपा के कार्यकर्ता की मौत की खबर को लेकर मीडिया पर ठीकरा फोड़ा था।उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट करते हुए लिखा कि जब श्री विजय सिंह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे ही नहीं तो लाठीचार्ज में कैसे घायल हुए?
उन्होंने मीडिया को निशाने पर लेते हुए कहा कि कुछ वर्गों ने भी यह झूठी खबर फैलाई। लेकिन, यह संभव है, क्योंकि मीडिया केंद्र सरकार के नियंत्रण में है। वे अफवाह फैलाने में बड़का झूठा पार्टी (भाजपा) का समर्थन कर रहे हैं।
ललन सिंह ने भरत प्रसाद चंद्रवंशी का एक वीडियो बयान भी साझा किया, जो विजय सिंह के साथ उनके पैतृक जिले जहानाबाद से पटना तक आए थे। उन्होंने यह भी कहा कि अगर साहस है तो कोई श्री विजय सिंह पर लाठीचार्ज की वीडियो या साक्ष्य तो दिखाए?

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages