<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 14, 2023

उप्र शासन के निर्देश पर जिले में खुला अस्थाई टमाटर विक्रय केंद्र

जालौन। देशभर में बढ़ती टमाटर की कीमतों के बाद अब राहत भरी खबर आई है। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महंगाई को नियंत्रित करने के लिए जिले में टमाटर विक्रय केंद्र खोले गए हैं। जिससे आम जनता को महंगे टमाटर की कीमत न चुकानी पड़े और उन्हें आसानी से कम दाम में टमाटर उपलब्ध हो सके।


बता दें कि शासन के निर्देश के बाद टमाटर विक्रय केंद्र खोलने के निर्देश दिए गए हैं। शासन की मंशा है कि आम आदमी को कम दामों में टमाटर उपलब्ध हो सके इस मकसद से मंडी परिसर में अस्थाई टमाटर विक्रय केंद्र खोले गए हैं। जालौन तहसील में टमाटर विक्रय केंद्र खोले गए हैं। जिसमें 70 से लेकर 75 रुपये के बीच में एक किलो टमाटर बेचे जा रहे हैं।

मंडी सचिव वीरेंद्र सिंह दोहरे ने शुक्रवार को बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में कई स्थानों पर टमाटर विक्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर लोगों को 70 से 75 रुपये किलो के हिसाब से टमाटर उपलब्ध कराएं जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्रों पर उपलब्ध कराया जा रहा टमाटर बाजार भाव से लगभग आधे दाम पर लोगों को मिल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages