<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 11, 2023

दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस-वे पर हादसा, छह लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

गाजियाबाद। दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह क्रासिंग रिपब्लिक थाना इलाके में स्कूल बस और कार की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।उन्होंने जिले के अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित इलाज कराए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नोएडा के बाल भारती स्कूल की बस दिल्ली के गाजीपुर से सीएनजी भरवा कर एक्सप्रेस-वे पर मेरठ की तरफ उल्टी दिशा से जा रही थी। उसी दौरान मेरठ की ओर से आई कार की बस में टक्कर हो गई। हादसे में छह लोगों की मौत हुई है। मृतकों की पहचान नरेंद्र, अबिता, हिमांशु, दीपांशु, वंशिका के रूप में और एक अन्य की अभी पहचान नहीं हो सकी है। कार में कुल आठ लोग थे। इनमें दो पुरुष व महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। साथ ही दो बच्चे भी काल कलवित हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages