<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 14, 2023

बीमार भाभी का हाल जानने अस्पताल पहुंचीं मायावती, भाई आनंद और भतीजे आकाश रहे....

नोएडा। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती गुरुवार को अचानक नोएडा के एक अस्पताल में पहुंच गई। उनके आने से डीएनडी से लेकर अस्पताल तक हलचल तेज हो गई। पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए। बसपा सुप्रीमो यहां अपनी भाभी विचित्र लता का हाल जानने के लिए पहुंची थीं।

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती गुरुवार को अपनी बीमार भाभी विचित्र लता का हाल जानने सेक्टर-19 स्थित इंडो गल्फ अस्पताल पहुंचीं। वह करीब एक घंटे तक अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित प्राइवेट वार्ड में रहीं। उन्होंने न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. नवदीप ने भाभी की तबीयत के बारे में जानकारी दी। विचित्र लता को बुधवार सुबह भर्ती किया गया था।
इस दौरान बसपा सुप्रीमो के भाई आनंद और भतीजा आकाश भी मौजूद रहे। दोपहर करीब तीन बजे मायावती डीएनडी फ्लाईओवर के रास्ते दिल्ली रवाना हो गईं। इस दौरान अस्पताल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages