<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 14, 2023

जनता दल यू जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

पटना। जनता दल यूनाइटेड जिला कार्यकारणी कमिटी की बैठक जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला परिषद परिसर के पूजा मैरेज हाल में संपन्न हुई। जिसमे प्रमंडलीय प्रभारी ई०सुभानन्द मुकेश उपस्थित हुए।


विदित हो कि 16 जुलाई 2023 को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा प्रमंडलीय संगठन समीक्षा के लिए सहरसा पधार रहे हैं।जिसमे मधेपुरा, सहरसा तथा सुपौल जिला के संगठन की समीक्षा प्रदेश अध्यक्ष करेंगे ।पार्टी का स्पष्ट निर्देश है की इस अवसर पर पार्टी के सभी विधायक, सांसद, मंत्री,पूर्व विधायक, पूर्व सांसद ,पूर्व विधान परिषद सदस्य के अलावा प्रदेश जिला एवम प्रखंड स्तर के पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया ने कहा कि संगठन बूथ स्तर पर समृद्ध हो। इसलिए संगठन का कार्य इस दिशा में हो सभी पदाधिकारी सहयोग करें। ई० सुभानन्द मुकेश ने कहा वर्तमान देश की राजनीति हालत ठीक नहीं है।केंद्र की सत्ता में बैठे लोग मायावी है। सत्ता हासिल करने के लिए हर माया का प्रयोग करने से नहीं चूकेंगे। इसलिए जदयू के कार्यकर्ता पंचायत स्तर तक तटस्थ और सचेत रहें। आगामी लोक सभा का चुनाव बदलाव की पटकथा लिखेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages