<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 14, 2023

चुनाव से पहले राज्य कर्मचारियों को बड़ा तोहफा


भोपाल। मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को अब केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 14 जुलाई को ये बड़ी घोषणा की। सीएम शिवराज ने कहा कि हमने कर्मचारियों के हित में अनेक क्रांतिकारी फैसले किए हैं। अब हमने फैसला किया है कि केंद्र के समान 42% महंगाई भत्ता जनवरी से ही देंगे। 42% महंगाई भत्ता जुलाई माह के वेतन में जुड़कर मिलेगा। यह अगस्त महीने से दिया जाएगा। जनवरी से लेकर जून 2023 तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में दिया जाएगा। वह सारे कर्मचारी, जो छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे हैं, उनके महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि की जाएगी।
सीएम चौहान ने कहा कि हमने यह फैसला भी किया है कि जिन्होंने 1 जुलाई 2023 तक अपनी सेवा के 35 वर्ष पूर्ण कर लिए हों, उन सबको चतुर्थ समयमान वेतनमान भी दिया जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले 13 जुलाई को भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की थी। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास पर मीना समाज का राज्य स्तरीय सम्मेलन बुलाया था। इसमें उन्होंने कहा था कि मीना समाज प्रदेश की प्रगति का सशक्त भागीदार है। अपनी मेहनत, परिश्रम और ईमानदारी से मीना समाज ने प्रदेश तथा देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। समाज को विभिन्न क्षेत्रों में उन्नति के अवसर प्राप्त हों, इसके लिए हमने जय मीनेश कल्याण बोर्ड बनाने का निर्णय लिया है।
सिंगल चाइल्ड पॉलिसी पर सरकार ने लिया था ये फैसला
गौरतलब है कि हाल ही में सरकार ने सिंगल चाइल्ड पॉलिसी पर भी बड़ा फैसला किया था। मध्य प्रदेश सरकार अब जुड़वा बच्चों को सिंगल चाइल्ड मानेगी। इतना ही नहीं, पहली डिलीवरी में हुए जुड़वा बच्चों के बाद नसबंदी कराने पर दो इंक्रीमेंट भी देगी। नसबंदी शासकीय सेवक स्वयं या पत्नी की करा सकता है। मध्य प्रदेश सरकार का यह आदेश हाल ही में सामने आया है। इसके आदेश कुछ वक्त पहले हो चुके हैं। बता दें, केंद्र सरकार समेत देश के करीब 10 राज्यों में जुड़वा बच्चों को सिंगल चाइल्ड माना जाता है। सरकार के इस आदेश से कई शासकीय सेवकों को फायदा होगा।
संविदाकर्मियों को भी दिया था तोहफा
एमपी सरकार ने हाल ही में संविदाकर्मियों को करीब-करीब स्थायी कर दिया. चुनावी साल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संविदा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने हाल ही में कहा कि अब संविदा कर्मचारियों को भी नेशनल पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा। इतना ही नहीं, इन कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा योजना, अनुकम्पा नियुक्ति, रिटायरमेंट पर ग्रेच्युटी, नियमित पदों पर भर्ती में 50 फीसदी आरक्षण, नियमित कर्मचारियों की तरह अवकाश, मातृत्व अवकाश भी मिलेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि संविदाकर्मियों के ऊपर लगे हुए केस वापस होंगे और काटा हुआ वेतन दिया जाएगा। इन कर्मचारियों को अब 90 की जगह अब 100 फीसदी वेतन दिया जाएगा. संविदा के हर साल रिन्यूवल की प्रक्रिया भी समाप्त होगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages