<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 14, 2023

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर जताई खुशी

हैदराबाद। इस अवसर पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने इसरो प्रमुख एस सोमनाथ, विज्ञानियों और अन्य तकनीकी कर्मचारियों को बधाई दी। साथ ही मिशन चंद्रयान की सफलता की कामना की।


केसीआर ने कहा कि चंद्रयान-3 के पहले चरण की सफलता के साथ भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम ने एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर पार कर लिया है।

कब हुई चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग?

चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग 14 जुलाई दिन शुक्रवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर हुई। बता दें कि चंद्रयान-3 की 23 अगस्त को चांद की सतह पर लैंडिंग होगी।

इसरो ने श्रीहरिकोटा से हेवीलिफ्ट एलवीएम3-एम4 रॉकेट के माध्यम से चंद्रयान-3 को रवाना किया। इसका लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग कराना है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages