लखनऊ। राजधानी में महापौर सुषमा खर्कवाल ने बुधवार को आयोजित वृक्षारोपण अभियानों में जाकर पौध रोपित करने के साथ लोगों को प्रेरित किया। महापौर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान को एक पर्व की भांति मना कर सफल बनाना है। इसी क्रम में महापौर ने सर्वप्रथम पृथ्वी इनोवेशन एवं राम मंदिर समिति के द्वारा आयोजित 'पृथ्वी उत्सव समारोह' का शुभारंभ किया। वहीं तमाम प्रजातियों के पौधों को महापौर एवं आयोजन में शामिल अन्य लोगों द्वारा रोपित किया गया। साथ ही एक लघु उद्यान वन की स्थापना भी यहां पर की गयी।पर्यावरण को समर्पित इस कार्यक्रम में जैविक खाद, कचरा प्रबंधन, पर्यावरण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां तमाम गतिविधियों के माध्यम से दी गई।
रोपित किये गए वृक्षो में मुख्य रूप से हरिशंकरीय पौधे पीपल, बरगद व पाकड़ सहित अन्य तमाम प्रजातियों के पौधे शामिल हैं। महापौर द्वारा रोपित किये गए पौधे पर उनके व पौधे के नाम का पोस्टर भी चस्पा किया गया। साथ ही आयोजन में आये छात्र छात्राओं एवं बड़े व वृद्ध लोगों को हरित आवरण एवं पौधों व वृक्षों से होने वाले फायदों की विधिवत जानकारी से अवगत कराया।वही महापौर ने परिवर्तन संस्था व आम युवा बेरोजगार किसान विकास समिति द्वारा सेव अर्थ मिशन के तहत "पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ" अभियान के तहत न्यू लक्ष्मण मेला मैदान लखनऊ में 'रुद्राभिषेक वृक्षारोपण' के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर लोगों को वृक्षारोपण अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने नीम का वृक्ष लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। महापौर के द्वारा लोगो को वृक्षारोपण के साथ ही स्वच्छता, जीरो वेस्ट मैनेजमेंट, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने इत्यादि के प्रति भी जागरूकता का प्रसार किया गया।उक्त दोनों आयोजनों में महापौर के द्वारा लोगों को इस वर्ष वृहद स्तर पर होने वाले वृक्षारोपण अभियान की विधिवत जानकारी से अवगत कराया गया और इस अभियान में आम जन समाजिक संस्थाओ, संभ्रांत व्यक्तियों सहित अन्य सभी की महत्ता को भी समझाया गया और वृक्षारोपण अभियान को एक पर्व की भांति मनाये जाने की अपील की।
No comments:
Post a Comment