<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 11, 2023

कुशीनगर एयरपोर्ट बम विस्फोट के खतरे से निपटने को मॉक ड्रिल

कुशीनगर। कुशीनगर अन्तर-राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था परखी गई। राज्य बीडीडीएस टीम के निर्देश पर हुए मॉक ड्रिल में हवाईअड्डा सुरक्षा, कस्टम और आव्रजन, एयरलाइंस, राज्य अग्निशमन, भारत पेट्रोलियम व पुलिस बल शामिल हुआ। संयुक्त अभियान में सुरक्षा खरी पाई गई।मंगलवार को एयरपोर्ट पर बम विस्फोट के खतरे से एजेंसियां किस प्रकार निपटेंगी की थीम पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई।


ड्रिल के दौरान कर्मियों ने परस्पर संवाद व समन्वय, सहयोग व सतर्कता और यात्रियों को सुरक्षित एरिया में पहुंचाकर खतरे को निष्क्रिय किया। इस दौरान एप्रन, टैक्सी वे, रन वे, टर्मिनल बिल्डिंग समेत सभी संवेदनशील क्षेत्रों का सूक्ष्म मूल्यांकन कर सुरक्षा सुनिश्चित की गई। सख्त सुरक्षा मानकों को बनाए रखने और सुचारू हवाई संचालन सुनिश्चित करने के लिए संभावित खतरों की पहचान कर निराकरण किया गया।मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजीव ने बताया कि मॉक ड्रिल सुरक्षा की स्थिति परखने के लिए की जाती है। अभ्यास से आपात स्थिति के दौरान सुरक्षा एजेंसियों व कर्मियों के बीच बेहतर समन्वय बनता है जिससे आपातस्थिति में निपटने में मदद मिलती है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages