<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, July 14, 2023

762 नगरीय निकायों में चलेगा सफाई महाअभियान

लखनऊ। राजधानी को स्वच्छ बनाने के लिए नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने फावड़े से नाले की सफाई करते हुए सफाई महाअभियान की शुरूआत की। शुक्रवार को प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा महापौर सुषमा खर्कवाल की उपस्थिति मेंआशियाना के हिन्दनगर वार्ड के सेक्टर-डी स्थित मानसरोवर गुरूद्वारा साहिब के सामने की नाली को स्वयं फावड़े से सफाई कर सभी 762 नगरीय निकायों में 22 जुलाई तक चलने वाले नगर सफाई महाभियान की शुरूआत की। इस मौके पर नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, क्षेत्रीय पार्षद सौरभ सिंह मोनू सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


वहीं मंत्री के आह्वान पर प्रदेश के सभी 762 नगरीय निकायों में नगर निगमो के महापौर, नगर पालिका परिषदों के चेयरमैन, नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सभी वार्डों के पार्षदों के नेतृत्व में अपने-अपने क्षेत्रों में नगर सफाई अभियान की शुरू की गयी। मंत्री एवं महापौर द्वारा हिन्द नगर वार्ड के सेक्टर-डी में चारों तरफ घूमकर साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया और स्थानीय नगरवासियों की समस्याओं को जाना व समझा गया। 

उन्होंने स्थानीय निवासियों को अपने घरों के साथ अपने आस पास के क्षेत्रों, सड़कों, पार्कों, नाले व नालियों को साफ सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जितना अच्छा साफ-सुथरा एवं स्वच्छ व सुन्दर वातावरण होगा, उतना ही ज्यादा जीवन में खुशहाल होगी और बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। पार्क में उन्होंने महापौर के साथ बेल, आम, जामुन, आंवला, सहजन के 5 पौधा रोपित कर वृक्षारोपण के लिए लोगों को प्रेरित किया। पार्क में घूम रहे लोगों को उन्होंने पार्क को सुंदर व स्वच्छ बनाये रखने की अपील भी की। मंत्री ने कहा कि सभी नगरवासी अपने आसपास की क्षेत्रों की बेहतर साफ सफाई कर इस अभियान में अपना सार्थक योगदान दे सकते हैं। बिना आमजन के सहयोग के नगरों के साफ सफाई के कार्य को पूर्ण नहीं किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages