<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 11, 2023

तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय आम महोत्सव 2023 का आयोजन 14 से 16 जुलाई तक

बस्ती। बस्ती आम उत्पादन के मामले में प्रदेश में अहम स्थान पर है। उक्त जानकारी देते हुए जिला उद्यान अधिकारी धर्मेन्द्र चंद्र ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार, आम उत्पादकों का हौसला बढाने के लिए हर साल प्रदेश स्तरीय आम महोत्सव का आयोजन करती रहती है, जिसमें उत्तर प्रदेश के अलावा देश के दूसरे राज्यों के किसान भी अपने आम की ख़ास किस्मों का प्रदर्शन इस महोत्सव में करते हैं।


उन्होने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा इस साल तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय आम महोत्सव 14 से 16 जुलाई 2023 तक अवध शिल्प ग्राम में आयोजित किया जायेंगा। इस आम महोत्सव के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। जिसमें आम की विविधता पूर्ण उत्पादन एवं विभिन्न प्रजातियों से लोगों को अवगत कराने के लिए लगभग 725 से अधिक प्रजातियों के नमूने प्रदर्शित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि बस्ती जिले से 3 प्रगतिशील किसान अपने उन्नत किस्मों के आम का प्रदर्शन लखनऊ आम महोत्सव में करेंगे, जिसमें रुधौली विकास खंड के अठदमा निवासी पुष्करादित्य सिंह, विकास खंड परसरामपुर के पिटिया माफी गांव निवासी वृजेंद्र प्रताप नारायण पांडेय व सदर विकास खंड के नंदपुर गांव निवासी अनिल कुमार पांडेय द्वारा आम की उन्नत किस्मों का प्रदर्शन आम महोत्सव में किया जाएगा।

उन्होने बताया कि आम महोत्सव में हिस्सा लेने के इच्छुक आम उत्पादक अपना आधार व मोबाइल नंबर सहित उद्यान विभाग के जिला कार्यालय में पहुंचकर अपना पंजीकरण कराकर महोत्सव में शामिल हो सकते हैं। आम महोत्सव में किसानों को आम में लगने वाले रोग प्रबंधन, आम के पेड़ों के आस-पास निराई गुड़ाई, सिंचाई, बैरीकेडिंग, आम को बेचने में आ रही समस्याओं आदि के बारे में जानकारी देने के साथ ही अन्य समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। प्रगतिशील आम बागवानों को अपनी तकनीकी समस्याओं के समाधान का अवसर भी मिलेगा। विस्तृत जानकारी के लिए उद्यान कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages