<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, July 13, 2023

एडीएम की अध्यक्षता में आई0जी0आर0एस0 एवं कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न

संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश की अध्यक्षता में आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर मुख्यमंत्री संदर्भ, जिलाधिकारी संदर्भ, सम्पूर्ण सामाधान दिवस संदर्भ सहित सभी आनलाइन एवं आफलाइन संदर्भों के सापेक्ष प्राप्त, निस्तारित एवं लम्बित शिकायतों व प्रकरणों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुयी।
अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है, इसमे किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारीगण आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करके रिपोर्ट को पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि यदि प्रकरण किसी विभाग विशेष से सम्बन्धित नहीं है तो उस प्रकरण को जिस विभाग से सम्बन्धित हो उसे तत्काल अंतरित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कुछ विभागों से सम्बन्धित प्रकरणों में शिकायतकर्ताओं के फीडबैक का प्रतिशत संतोषजनक नहीं पाये जाने पर शिकायतकर्ता से बात कर निस्तारण के निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि संदर्भों के निस्तारण के दौरान ऐसी स्थिति नहीं आनी चाहिये कि निस्तारण की गुणवत्ता खराब होने के कारण उच्च स्तर से शिकायतें पुनः वापस आ जायं। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण प्रक्रिया के दौरान शिकायतकर्ता का पक्ष अवश्य सुना जाए और सदंर्भों के निस्तारण का परिणाम से भी शिकायतकर्ता को अवगत कराया जाए। क्योंकि शिकायतकर्ता की संतृष्टि ही संदर्भों का निस्तारण का मूल लक्ष्य है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी विभागीय अधिकारी प्रतिदिन अनिवार्य रुप से आई.जी.आर.एस. पोर्टल को देखें तथा शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुये अनिवार्य रूप पर से पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक दशा में विभागीय अधिकारीगण संदर्भाे का निस्तारण उसके डिफाल्ट होने से पहले ही करना सुनिश्चित करे। आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर अधिकारीगण अपने मोबाईल नम्बर के साथ प्रोफाइल अपडेट रखे।
बैठक के अगले चरण में कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान आबकारी, व्यापार कर, परिवहन, स्टाम्प शुल्क, विद्युत देयों की वसूली, नगर निकायों में राजस्व संग्रह की स्थिति, खनन, मण्डी समिति, बांट माप, खाद्य एवं सुरक्षा सहित अन्य राजस्व संग्रह से सम्बन्धित विभागों द्वारा मासिक लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व देयों की वसूली की विस्तृत समीक्षा की गयी। अपर जिलाधिकारी नें लक्षित राजस्व देयों की वसूली में अधिकारियों को गतिशीलता लाते हुये समयसीमा के अन्दर शतप्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर शैलेश दुबे, उप जिलाधिकारी मेंहदावल अरुण वर्मा, उप जिलाधिकारी धनघटा उत्कर्ष श्रीवास्तव, अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी तहसीलदार सदर डा0 सुनील कुमार, तहसीलदार धनघटा रत्नेश तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी जे.पी. तिवारी, जिला आबकारी अधिकारी आर.पी. तिवारी, जिला बाटमाप अधिकारी बी.पी. वर्मा, जिला क्रीडा अधिकारी दिलीप कुमार, पी.ओ. डूडा प्रमेन्द्र, अधिशाषी अभियान्ता नलकूल लालचन्द, अधिशाषी अधिकारी सिंचाई विजय कुमार, आईजी. स्टाम्प एम.पी.मिश्रा, प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इण्टर कालेज निशा यादव, सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages