<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, May 12, 2023

जनपद बस्ती में बस्ती कुल 57.19 मतदान

 - नगर पालिका बस्ती में सबसे कम 45.14 प्रतिशत वोटिंग 


बस्ती। बस्ती जनपद में नगर निकाय चुनाव गुरुवार को संपन्न हो गया। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया पूरी हुई। जिले के 10 निकायों में सायं छह बजे तक कुल 57.19 मतदान हुआ। 281302 मतदाताओं में कुल एक लाख 60 हजार 867 लोगों ने वोट डाला है। वहीं नगर पालिका बस्ती में सबसे कम 45.14 प्रतिशत वोटिंग हुई। जबकि सबसे अधिक मत नगर पंचायत हर्रैया 72.02 में पड़े। सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू हुई। पुलिस पीएसी और अर्धसैनिक बलों की निगरानी में पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा में मतदान की प्रक्रिया शुरू कराई गई। जनपद की निकायों में 10 चेयरमैन व 153 सभासद पदों पर 1095 उम्मीदवारों ने किस्मत आजमा रहे हैं। दो लाख 81 हजार 302 मतदाता शामिल थे। शाम पांच बजे तक एक लाख 47 हजार 942 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया था। तब तक 52.48 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि सुबह नौ बजे तक 8.94 प्रतिशत मतदान हुआ था। 11 बजे तक ये आंकड़ा बढ़कर 22.28 प्रतिशत पहुंचा। दोपहर के एक बजे तक 33.05 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। सुबह नौ बजे तक 8.94 प्रतिशत मतदान, 11 बजे तक 20.0 प्रतिशत, एक बजे 33.05, तीन बजे 42.21 और पांच बजे तक 52.59 फीसदी वोट पड़ चुके थे।

नगरपालिका बस्ती में 45.14 प्रतिशत,नगर पंचायत बनकटी 69.18, नगर बाजार 55.15 ,गनेशपुर 61.36, गायघाट 69.66, मुंडेरवा 67.39, बभनान 70.95, हरैया 72.02, कप्तानगंज 68.43, रुधौली 66.94 इस तरह कुल 57.19 मतदान जनपद में हुआ। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages