<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 26, 2023

मदरसा बोर्ड की परीक्षा समय सारिणी जारी


बस्ती। मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित मौलवी व मुंशी (सेकेण्डरी), आलिम (सीनियर सेकेण्डरी), कामिल एवं फाजिल परीक्षा वर्ष 2023 की परीक्षा समय-सारणी निर्गत की गयी है। उक्त जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने दी है। उन्होने बताया है कि उक्त परीक्षा 17 मई से 24 मई 2023 के मध्य सम्पन्न होंगी। उन्होने बताया कि मुंशी व मौलवी (सेकेण्डरी) की परीक्षाये प्रथम पाली पूर्वान्ह 8ः00 से 11ः00 बजे तक तथा आलिम (सीनियर सेकेण्डरी) कामिल एवं फाजिल की द्वितीय पाली अपरान्ह 2ः00 से सायं 5ः00 बजे के मध्य सम्पन्न होंगी। मदरसों एवं परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु उक्त समय सारणी परिषद के पोर्टल व वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर भी देखा जा सकता है। 

No comments:

Post a Comment

Pages