<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, April 23, 2023

दिल्ली के शादीपुर में शख्स की पीेट-पीट कर हत्या

नई दिल्ली। दिल्ली के शादीपुर इलाके में दो लोगों ने 39 वर्षीय एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।


अधिकारी ने कहा कि उन्हें शनिवार रात करीब 11.30 बजे घटना की पीसीआर कॉल मिली।

फोन करने वाले ने बताया कि एक व्यक्ति घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ है।

पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि घायल को स्थानीय लोगों ने नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचा दिया है।

पंकज ठाकुर के रूप में पहचान किए गए शख्स को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा, अपराध स्थल के निरीक्षण, स्थानीय खुफिया जानकारी और सीसीटीवी फुटेज की स्कैनिंग के आधार पर दो व्यक्तियों की पहचान की गई है।

मामले की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने मृतक को लात घूसों से पीटा था।

पुलिस ने कहा, आरोपियों को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। उसके बाद और जानकारी मिल सकेगी। 

No comments:

Post a Comment

Pages