<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, April 26, 2023

नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर हुई महत्वपूर्ण बैठक

 बस्ती। कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर नगरपालिका चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू ने किया। इसमें 18 सभासद प्रत्याशियों, नगरपालिका व नगर पंचायतों के अध्यक्ष प्रत्याशी, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक तथा प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एकजुटता दिखाते हुये कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने का संकल्प लिया।


पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा पिछला पांच साल नगरपालिका क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिये दुर्भाग्यपूर्ण रहा। शहरी क्षेत्र के विकास को ग्रहण लग गया, कांग्रेस इससे मुक्ति दिलायेगी। पूर्व विधायक अनूप पाण्डेय एवं अफसर अहमद ने कहा शहर की सूरत बदलने की कूबत सिर्फ कांग्रेस में है। बाकी प्रत्याशियों के पास न कोई रोडमैप है और न ही इच्छाशक्ति। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कांग्रेस के पास समस्याओं के समाधान है जो सर्वसमाज के लिये कार्य करती है।

उन्होने कहा राजनीति में जाति धर्म का झण्डा बुलंद करने वाले कभी निष्पक्ष व पारदर्शी विकास को धरातल पर नही उतार सकते। उन्होने कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनाव जिताने की अपील किया। अध्यक्षता कर रहे ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू ने कहा बस्ती शहर को व्यवस्थित विकास की जरूरत है, रोजाना लगने वाले जाम, छुट्टा जानवरों के आतंक और टूटी फूटी सड़कों से जनता निजात चाहती है। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, कौशल कुमार त्रिपाठी विश्वनाथ चौधरी, बाबूराम सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी सबीहा खातून, जावेद अख्तर, शौकत अली नन्हू, शिवाकान्त तिवारी, शकुन्तला देवी, बृजेश कुमार आर्या, सरवर अंसारी, इम्तियाज अहमद राइनी, संदीप श्रीवास्तव, भरतलाल मद्धेशिया, देवी प्रसाद पाण्डेय, महेन्द्र श्रीवास्तव, रिजवान अहमद आदि उपस्थित रहे।

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages