<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, March 9, 2023

रंग पंचमी पर महाकाल में उड़ेगा टेसू का रंग

उज्जैन । श्री महाकालेश्वर मंदिर में 12 मार्च को रंग पंचमी के अवसर पर राजाधिराज भगवान महाकाल प्राकृतिक रंग से सराबोर होगें। वहीं भक्त भी भगवान महाकाल के साथ होली खेलकर धन्य होगें। रंगपंचमी के लिए मंदिर परिसर में टेसु के फूलों से प्राकृतिक रंग तैयार किया जाएगा। इस दौरान पंडे-पुजारी भी केमिकल रहित रंग से होली खेलेंगे।


मालवा में होली उत्सव से ज्यादा रंग पंचमी का त्यौहार मनाया जाता है। लिहाजा श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी रंग पंचमी के एक दिन पहले से प्राकृतिक रंग तैयार करने का काम पंडे-पुजारियों द्वारा शुरू किया जाएगा। रविवार को रंग पंचमी के अवसर पर सुबह टेसू के फूलों से तैयार किए गए प्राकृतिक रंग से भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के साथ होली खेली जाएगी। भस्मारती के दौरान उपस्थित दर्शनार्थी भी बाबा महाकाल के साथ होली खेलकर रंग पंचमी का उत्सव मनाएंगे। पुजारी परिवार द्वारा भगवान के साथ होली खेलने के लिए हर वर्ष टेसू के फूलों से केसरिया रंग तैयार किया जाता है। वहीं बिना केमिकल वाला हर्बल गुलाल भी मंगवाया गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages