<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 27, 2023

राहुंल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किये जाने के विरोध में बस्ती में कांग्रेसियों का मूक प्रदर्शन

बस्ती। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुंल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म किये जाने के बाद देशभर में प्रदर्शन जारी है। सोमवार को बस्ती में गांधीकला भवन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचे सैकडो कांग्रेसियों ने मूंक प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान कांग्रेसी मोबाइल पर बापू के प्रिय भजन बजाते रहे। आन्दोलन और विषय की गंभीरता को देखते हुये पर्यापत संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।



पूर्व विधायक अंबिका सिंह ने कहा राहुंल गांधी की बर्खास्ती भारत के लोकतंत्र के लिये शर्मनाक है। इस पूरी घटना को एक साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। ऐसा करके केन्द्र की अहंकारी सरकार विपक्ष की आवाज को बंद करना चाहती है। कांग्रेस ने देश के लोकतंत्र को अपने लहू से सींचा है। हम संघर्षों से नही घबराते। सच्चाई, इमानदारी और अहिंसा को आधार मानकर जब जब अपने हक की लड़ाई लड़ी गई है बड़े से बड़े तानाशाह हाशिये पर चले गये हैं। पूर्व विधायक ने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के लिये लोकतंत्र को दांव पर लगा दिया है। उनकी मंशा कभी साकार नही होगी इससे पहले जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

इनकी रही उपस्थिति
मूंक प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, श्रीमती शीला शर्मा, मो. रफीक खां, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू, रामभवन शुक्ल, गिरजेश पाल, अनिल भारती, विश्वनाथ चौधरी, नर्वदेश्वर शुक्ला, देवी प्रसाद पाण्डेय, राजबहादुर निषाद, सतीश सिंह, आदित्य त्रिपाठी, ंदीप श्रीवास्तव, साधूसरन आर्या, अतीउल्लाह सिद्धीकी, प्रताप नारायण मिश्रा, रविन्द्र चौधरी, सुरेन्द्र मिश्रा, अलीम अख्तर, शौकत अली, विवेक श्रीवास्तव, सीमा निषाद, नीलम विश्वकर्मा, मंजू पाण्डेय, गायत्री गुप्ता, रामबचन भारती, प्रेमसागर पाठक, फिरोज खान, नफीस अहमद, अमित सिंह, सलाहुद्दीन, ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, भूमिधर गुप्ता, लाजीत पहलवान, आलोक तिवारी,

प्रदीप चौधरी, दूधनाथ पटेल, कर्नल एके सिंह, श्रीमती लबोनी सिंह, राजबहादुर सैनी, दानिश, राधा देवी, प्रतिमा देवी, ओमप्रकाश पाण्डेय, संदी द्विवेदी, सुनील पाण्डेय, संगीता देवी, रामबहादुर सिंह, रामसजीवन चौधरी, विरेन्द्र सिंह, उमेश उपाध्याय, जगदीश शर्मा, सुनील पाण्डेय, शिवप्रसाद पाण्डेय, अवधेश सिंह, अनिल तिवारी, साधू पाण्डेय, ज्योति पाण्डेय, राकेश तिवारी, संतराम, रामबिलास, भुलई प्रसाद, सुनील प्रजापति, मो. हनीफ, अनंत दूबे, लल्लन सिंह, जय सिंह, जगप्रसाद तिवारी, मनोज सिंह, शुभम, उमेश कुमार उपाध्याय, संवारी देवी, मुकेश, विशाल, विनय सोनी, बदलू, जैराजी देवी, मुमताज अहमद, विवेक निगम, कपिलेश्वर, लीलावती, सुभावती, रमा देवी, विद्यावती देवी, कृष्णा, हर्ष, नवसाद, अवनीश, सुनील, सूरज, आकाश पाण्डेय, आदाब, प्रतिमा देवी आदि की मौजूदगी रही।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages