<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, March 27, 2023

नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी मामले में मुकदमा दर्ज

बस्ती । कप्तानगंज थाना क्षेत्र के जसईपुर निवासी वेद प्रकाश मिश्र की तहरीर के आधार पर कप्तानगंज पुलिस ने गौरा रतास उर्फ कप्तानगंज निवासी सुनील कुमार पाण्डेय, अतुल कुमार पाण्डेय पुत्रगण कल्पनाथ, संगीता पति सुनील कुमार पाण्डेय एवं जसईपुर निवासी प्रवीण चौधरी के विरूद्ध भादवि की धारा 394, 406, 420, 427, 504 एवं 506 के तहत नामजद मुकदमा दर्ज किया है।


तहरीर में वेद प्रकाश मिश्र ने कहा है कि उक्त लोगों ने नौकरी दिलाने के नाम पर विभिन्न माध्यम से लगभग 20 लाख रूपया लिया और बाद में कहा कि नौकरी नहीं दिलवा सकते। पैसा वापस मांगने पर उक्त लोग मारपीट पर उतर आये और दूकान पर आकर 20 हजार रूपया धमकाकर ले लिया और तोड़फोड किया। कप्तानगंज पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages