<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, March 26, 2023

भाजपाइयों ने भानपुर में सुनी मन की बात, पीएम मोदी ने अंगदान तथा नारी सशक्तिकरण पर दिया जोर

बस्ती। रविवार को भाजपा सोनहा मंडल के प्रभारी विनोद शुक्ल तथा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने भानपुर नगर पंचायत के बूथ संख्या 46 भानपुर कस्बे में सेक्टर अध्यक्ष भगवंत गुप्ता के आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों तथा स्थानीय वासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात सुना। इस बार मन की बात मासिक रेडियो कार्यक्रम की 99वाँ संस्करण का सीधा प्रसारण हुआ।


    कार्यक्रम के इस संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंगदान पर जोर दिया। कहा कि देश में अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और पिछले 10 सालों में अंगदान करने वालों की संख्या में तीन गुनी वृद्धि हुई है. आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘‘मन की बातश्श् में अपने विचार साझा करते हुए मोदी ने देशवासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में अंगदान के लिए सामने आने का अपील किया। नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत की जो क्षमता एक नए दृष्टिकोण से उभर रही है, उसमें हमारी नारी शक्ति की बहुत बड़ी भूमिका है। हाल ही में ऐसे कई उदाहरण हमारे सामने आए हैं। एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव एक और कीर्तिमान स्थापित करते हुए वन्देभारत की भी पहली महिला लोको पायलट बन गई हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने जानकारी दी कि दीव भारत का पहला जिला बन गया है। जो पूरे दिन की जरूरतों के लिए 100ः स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग कर रहा है। 

    इस अवसर भाजपा नेता भगवंत गुप्ता, सुधाकर पांडेय नीरज, सुरेंद्र सिंह, उमाकांत शुक्ल, भानु प्रताप पाठक मोनू, महेश लाल श्रीवास्तव, विनय दुबे, विशाल दूबे, राम भारत यादव, राम सुरेश गुप्ता, दिलीप पांडेय, विजय गुप्ता, रामदीन यादव, प्रमोद पांडेय उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages