कोलंबिया। भारतीय मूल की अमेरिकी राजनीतिज्ञ निकी हेली राष्ट्रपति पद के लिये अपने अभियान को आधिकारिक रूप देती नजर आ रही हैं। दक्षिण कैरोलिना की पूर्व गवर्नर के समर्थकों को बुधवार को चार्ल्सटन में 15 फरवरी को एक कार्यक्रम के लिए एक ईमेल आमंत्रण मिलेगा, जिसमें वह अपने अभियान की घोषणा करने की योजना बना रही है। इस बारे में जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने यह बताया लेकिन वह इस पर आधिकारिक तौर पर बोलने के लिये अधिकृत नहीं है।
हेली की योजनाओं की खबर सबसे पहले ‘द पोस्ट एंड कूरियर ऑफ चार्ल्सटन’ द्वारा दी गई थी। हेली (51) ने छह सालों तक साउथ कैरोलिना की गवर्नर के तौर पर काम किया और फिर उसके बाद वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत के तौर पर सेवाएं दे चुकी हैं। अगला अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 में होना है।

No comments:
Post a Comment