<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 20, 2022

कृषि उत्पादन मण्डी समिति के धान क्रय केन्द्रों का हुआ निरीक्षण

बस्ती। प्रदेश के खाद्य आयुक्त सौरभ बाबू ने एफसीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक को निर्देशित किया है कि वे राइसमिलों से प्राप्त चावल की उतराई में तेजी लाएं, जिससे कि धान खरीद बढ़ाई जा सके। एक दिवसीय दौरे पर जिले में आए खाद्य आयुक्त ने धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया, मंडल के अधिकारियों के साथ बैठक किया तथा धान खरीद में आने वाली दिक्कतों की समीक्षा किया।


उन्होंने धान खरीद में तेजी लाने के लिए सभी क्रय एजेंसियों के प्रभारी को अपने-अपने केंद्रों का निरीक्षण करने, किसानों से संवाद स्थापित करने तथा समय से उनका भुगतान खाते में भिजवाने का निर्देश दिया है। उन्होंने चेतावनी दिया है कि किसी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर दोषी अधिकारी-कर्मचारी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। क्रय केंद्रों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान बेचने आए किसानों से भी वार्ता किया तथा उनकी समस्याओं को सुना। समस्याओं को दूर करने के संबंध में उन्होंने अधिकारियों को कार्यवाही करने का निर्देश दिया है।

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कृषि उत्पादन मण्डी समिति बस्ती के धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होने भण्डारण केन्द्र तथा एफ.एस.डी. के डीपों का निरीक्षण किया। इस दौरान आरएफसी दुर्गेश प्रसाद, डिप्टी आरएमओ संजय पाण्डेय, एफसीआई, पीसीयू, पीसीएफ के क्षेत्रीय प्रबन्धक उपस्थित रहें। साथ ही सिद्धार्थनगर एवं संतकबीर नगर के डिप्टी आरएफओ उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages