बस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान व सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वाधान में एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन 21 दिसंबर को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में किया जायेगा। उक्त जानकारी प्रधानाचार्य आईटीआई पीके श्रीवास्तव ने दी है।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में महक ग्रुप ऑफ कम्पनी के द्वारा जय भारत मारुति लि० हेतु लगभग 100 रिक्तियों के सापेक्ष योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा। उक्त मेले में राष्ट्रीय स्तर की बड़ी कम्पनी प्रतिभाग कर रही है। जिसमें कम्पनियों के प्रतिनिधियों के द्वारा साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।

No comments:
Post a Comment