<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 20, 2022

एडीएम की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक हुई आयोजित

संत कबीर नगर। अपर जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बन्धु समिति की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुयी।


बैठक में उपायुक्त उद्योग व सदस्य सचिव द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि सम्बन्धित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों की सूची विभागवार उपलब्ध करा दिया गया है। जिस पर अपर जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणों को यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा द्वारा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न स्वरोजगारपरक योजनाओं यथा-प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना एवं एक जनपद एक उत्पाद, वित्तपोषण योजना आदि की प्रगति के सम्बन्ध में समिति को अवगत कराया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित अग्रणी जिला प्रबन्धक को निर्देशित किया गया कि बैंक शाखाओं  से संपर्क कर यथाशीघ्र प्रगति में सुधार करते हुये लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति समयबद्ध सुनिश्चित करायें।

बैठक में उपस्थित उ0प्र0 इण्डट्रीज एसोशियसन इण्डट्रियल एरिया अरविन्द पाठक द्वारा औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद के सड़कों, नालों, पार्कों, स्ट्रीट लाइट हेतु प्रस्ताव तैयार कर शासन को प्रेषित करने हेतु अनुरोध किया गया। जिस पर उपायुक्त उद्योग द्वारा समिति को अवगत कराया गया कि प्रस्ताव शासन में प्रेषित कर दिया गया है। उपायुक्त उद्योग द्वारा समिति को नई औद्योगिक नीति एमएसएमई-2022 के बारे में भी विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। इसी क्रम में उपायुक्त उद्योग द्वारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के बारे में समिति को विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। इसी क्रम में अरविन्द पाठक द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद के समस्त ब्लाकों में ब्लाक स्तरीय इनवेस्टर समिट का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निवेश हेतु लोगो को प्रेरित किया जा रहा है। बैठक में उपस्थित औद्योगिक संगठनों के पदाधिकारियों व व्यापारी संगठनों व उद्यमियों से जनपद में अधिक से अधिक निवेश करने हेतु अनुरोध किया गया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय प्रबन्धक यूपीसीडा गोरखपुर सुभाष पाण्डेय, जिला बाट माप अधिकारी वी0पी वर्मा, अग्रणी जिला प्रबन्धक दिवाकर पाण्डेय, अधिशाषी अभियन्ता, विद्युत वितरण खण्ड, उप निबन्धक खलीलाबाद राकेश सिंह, ए0आई0जी0 स्टाम्प, उपायुक्त वाणिज्य कर, बबलू गुप्ता, शासन द्वारा नामित सदस्य उद्यमी संगठन के सुभाष शुक्ला, श्रीराम सिंह, एवं जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारीगण एवं उद्यमीगण आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages