<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 6, 2022

मेधा ने बाबा साहब को किया नमन्

बस्ती। मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के परिनिर्वाण दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को नगर पालिका परिषद के परिसर में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन् किया।


प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि बाबा साहब ने जिस असमानता की खाई को पाटने के लिये मुहिम छेड़ा था वह आज गहरी होती जा रही है।  कहा कि छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति छात्रों की शिक्षा के लिये बडा आधार है किन्तु उसे एक-एक समाप्त किया जा रहा है। कहा कि सभी पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ मिले इस दिशा में संघर्ष लगातार जारी रहेगा। बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने वालों में मुख्य रूप से उमेश पाण्डेय मुन्ना, प्रतीक मिश्र, रूद्र आदर्श पाण्डेय, राहुल तिवारी, गिरीश चन्द्र गिरी, सन्तोष मिश्र, अभिषेक पाण्डेय, शुभम त्रिपाठी,  उत्कर्ष त्रिपाठी, विपिन पाण्डेय, शुभम चौबे आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages