बस्ती। नगर पालिका परिषद बस्ती के वार्ड नम्बर 6 चिकवा टोला के नागरिकों ने वार्ड को नियमानुसार सामान्य घोषित करने की मांग जिलाधिकारी से किया है। सम्बंधित विभागीय अधिकारियोें को भी भेजे पत्र में वार्ड के अनिल निषाद, पूर्व सभासद पूनम देवी, अभय श्रीवास्तव, सदानन्द ओझा, अजय कुमार के साथ ही अनेक नागरिकों ने कहा है कि नियमानुसार वार्ड नम्बर 6 चिकवा टोला को सामान्य घोषित किया जाना चाहिये किन्तु सर्वे रिपोर्ट की अनदेखी कर इस वार्ड को मनमाने ढंग से अनुसूचित जाति के लिये आरक्षित कर दिया गया है।
भेजे पत्र में साक्ष्य और आंकड़े देते हुये आग्रह किया गया है कि वार्ड नम्बर 6 चिकवा टोला को नियमानुसार सामान्य घोषित किया जाय।

No comments:
Post a Comment