<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 23, 2022

क्रिसमस प्रभु यीशु के जन्मदिन की तैयारियां पूरी : बच्चों में बांटे उपहार

बस्ती। आगामी 25 दिसम्बर को आयोजित होने वाले क्रिसमस प्रभु यीशु के जन्म दिन की तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहर के मुख्य सेंट जेम्स चर्च को भव्य रूप में सजाया गया है। चर्च में काफी चहल पहल रही। संगीत की धुन पर बच्चों ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। शहर व आस-पास के रहने वाले ईसाई समुदाय के लोगों का चर्च में आना-जाना जारी है। चर्च में सजाया गया क्रिसमस ट्री मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। लोगों ने घरों व दुकानों में भी आस्था के प्रतीक क्रिसमस टी को सजा रखा है। प्रभु यीशु के जन्म दिन से संबंधित गीत व संगीत बजाए जा रहे हैं।


सेंट जेम्स चर्च के अंदर स्टार, झालरों से सजावट की गई है। चर्च के फादर इए इस्टर्लिंग ने बताया कि संतकबीरनगर में घर-घर जाकर लोगों को प्रभू यीशू के जन्म और उनसे जुड़े संस्मरण को लोगों को सुनाया गया। प्रभु यीशू के संदेश को गीत-संगीत के बीच प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया  रात में लोग घर-घर जाकर कैरोलस व गीत-संगीत के साथ प्रभु यीशु के उपदेश को सुनाएंगे। शुक्रवार रात 11 बजे विशेष प्रार्थना सभा के बाद  25 दिसंबर की सुबह 10 बजे क्रिसमस डे पर प्रभू यीशू की विशेष प्रार्थना का कार्यक्रम होगा। सेन्ट जेम्स स्कूल में फादर इए इस्टर्लिंग, प्रिन्सपल तरूणा सिंह, ज्योति इस्टर्लिंग, प्रीती पाण्डेय ने बच्चोें के साथ क्रिसमस मनाकर उपहार दिये। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages