<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, December 23, 2022

जयन्ती पर समाजवादियों ने किया चौधरी चरण सिंह को नमन्

बस्ती। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को उनके 120 वीं जयन्ती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शुक्रवार को याद किया गया।


चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण के बाद गोष्ठी को सम्बोधित को करते हुये सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि किसानों के मसीहा के रूप में लोकप्रिय चौधरीचरण सिंह को ऐसे समय पर याद किया जा रहा है जब देश के किसान चौतरफा समस्याओं से घिरा है, उनकी आवाजों को अनसुनी किया जा रहा है। चौधरी चरण सिंह सदैव किसान हितों के लिये संघर्ष करते रहे। उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि यही होगा कि किसान समृद्ध हों और उनकी मांगों को तत्परता से निराकरण कराया जाय।

पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय ने कहा कि किसान चरण सिंह को अपना मसीहा मानतेे हैं, उन्होंने कृषकों के कल्याण के लिए काफी कार्य किया। भ्रमण करते हुए  कृषकों की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया। ऐसे नेता विरले होते हैं जिन्हें किसानों का विश्वास हासिल होता है, चौधरी चरण सिंह ने किसान हितों के लिये जो कार्य किया, उन्हें सदैव याद किया जायेगा।

गोष्ठी को समीर चौधरी, निजामुद्दीन, सिद्धेश सिन्हा, रविन्द्र यादव, निसार अहमद, अरविन्द सोनकर, जोखू लाल यादव, गुलाम गौय  आदि ने सम्बोधित करते हुये चौधरी चरण सिंह के योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि देश को चौधरीचरण सिंह जैसे नेताओं की जरूरत है। देश और उत्तर प्रदेश का किसान घोर संकट का सामना कर रहा है।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को नमन् करने वालों में मुख्य रूप से राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, धीरसेन निषाद, शिरोमणि पाल, शैलेन्द्र दूबे, राधेश्याम पाण्डेय, विन्द्रेश चौधरी, दिलीप चौधरी, जितेन्द्र यादव, जहीर अंसारी, भोलू अंसारी, चीनी चौधरी, राजेन्द्र यादव, गौरीशंकर यादव, राजू सोनकर, मो. सलीम, भोला पाण्डेय, राम सिंह यादव, यनूस आलम, राहुल सोनकर आदि शामिल रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages