<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, December 5, 2022

दिल्ली में शुरू हुई भाजपा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

दिल्ली। दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक सोमवार को शुरू को गया है। इसको पार्टी के दिल्ली मुख्यालय में किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में औपचारिक तौर पर भाजपा आगे की रणनीति पर चर्चा करेगी। इसमें भाग लेने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हैं। उन्होंने इस महत्वपूर्ण बैठक का औपचारिक उद्घाटन भी किया है। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस बैठक में मौजूद हैं। उन्होंने ही नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित भी करेंगे। मिल रही जानकारी के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। उनके साथ आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। 


यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योकि इसमें भाजपा आने वाले चुनाव के लिए रणनीति तैयार करेगी। अगले साल त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक जैसे बड़े राज्यों में चुनाव होने हैं। यही कारण है कि भाजपा ने अभी से ही इसको लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसके अलावा इस बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। कुल मिलाकर देखें तो सूत्रों ने जो बताया है उसके मुताबिक पार्टी की इस बैठक में भविष्य की रणनीति पर विचार विमर्श होगा। साथ ही साथ राज्य विधानसभा चुनाव के अगले दौर के चुनावों के अलावा आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया जाएगा। खबर यह है कि इस बैठक में विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की भी समीक्षा की जाएगी। 

गुजरात में आज आखिरी चरण के लिए वोट डाले जा रहे हैं। गुजरात में भाजपा ने जबरदस्त तरीके से आक्रामक प्रचार किया है। भाजपा के समक्ष सत्ता में वापसी की बड़ी चुनौती है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के भी चुनावी नतीजे 8 दिसंबर को ही आने हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात में वोट डाला है। उसके बाद वह इस बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा सभी राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारी को भी बुलाया गया है। इसके अलावा विभिन्न मोर्चा के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेशों के संगठन महामंत्री भी हिस्सा ले रहे हैं। 

No comments:

Post a Comment

Pages