<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, December 25, 2022

पेंशनर एसोसिएशन की बैठक में मुद्दों पर विमर्श

बस्ती। रविवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की बैठक जिलाध्यक्ष नरेन्द्र बहादुर उपाध्याय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पन्न हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति, एसोसिएशन द्वारा संकट की स्थिति में सहायता दिये जाने, पेंशनर कक्ष खुलवाये जाने आदि मांगों पर विचार किया गया।


एसोसिएशन के मंत्री उदय प्रताप पाल ने सदस्यता बढाने, तहसील स्तर की इकाईयों को प्रभावी बनाने, पेंशन पुनरीक्षण 1-01-2016 से शासनादेश के अनुरूप पूरा किया जाने पर जोर दिया।

यह जानकारी देते हुये एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी एल.के. पाण्डेय ने बताया कि बैठक में मुख्य रूप से त्रिभुवन प्रसाद, प्रेमशंकर लाल, उमेश चन्द्र श्रीवास्तव, मुनीश चन्द्र श्रीवास्तव, एस.के. नन्दन, विशुनचन्द श्रीवास्तव, चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, गिरीश पाण्डेय, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, श्यामधर सोनी, प्रेमप्रकाश मिश्र, डा. नरेन्द्र उपाध्याय, धर्म प्रकाश उपाध्याय, रामचेत सिंह, देवनरायन प्रजापति, सुरेश  धर दूबे, राधेश्याम तिवारी, रत्नेश कुमार मिश्र, योगेन्द्रनाथ यादव, दयाशंकर त्रिपाठी, इ. राधेश्याम त्रिपाठी, सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव, उदयराज वर्मा, बुद्धिसागर पाण्डेय, छोटेलाल यादव आदि शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages