<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, December 4, 2022

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 379 मरीजों का परीक्षण

बस्ती। रविवार को रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ चिकित्सक डा. वी.के. वर्मा के संयोजन में पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल गोटवा में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।


डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि निःशुल्क चिकित्सा शिविर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिये एक बड़ा अवसर है। शिविर में 379 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवायें भी उपलब्ध करायी गई।

शिविर में मुख्य रूप से डा. आलोक रंजन, डा. चन्दा सिंह, डा. मनोज मिश्र,  डा. सुरभि वर्मा, डा. आर. एन. चौधरी, डा. लालजी यादव, डा. अतुल श्रीवास्तव, डा. आशुतोष, डा. अफजल, डा. एस.पी. भारती, डा. श्यामनरायन, के साथ स्वास्थ्यकर्मी मनीष चौधरी, शिव प्रसाद, रामस्वरूप, सतीश, शिवशंकर, रामभजन, धु्रवचन्द, पूजा यादव, कविता, फूलपत्ती, राम अजोर के साथ ही रोटेरियन किशन गोयल, प्रतिभा गोयल, अशोक शुक्ल, राम दयाल चौधरी आदि उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

Pages