<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, December 24, 2022

विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा तुलसी पूजन पर आयोजन 25 को

बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के आवाहन पर जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के संयोजन में 25 दिसम्बर रविवार को अनेक स्थानों पर महासंघ पदाधिकारियों द्वारा तुलसी पूजन का आयोजन किया गया है।


यह जानकारी देते हुये महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि तुलसी पूजन का मुख्य कार्यक्रम दुबौलिया विकास खण्ड में 84 कोसी परिक्रमा के द्वितीय पड़ाव स्थल हनुमानबाग चकोही मंदिर पर आयोजित किया गया है। इसके अतिरिक्त महासंघ पदाधिकारियों द्वारा 14 विकास खण्डों में अलग-अलग स्थानों पर विधि विधान से तुलसी पूजन किया जायेगा। बताया कि वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी को बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है। घर पर इसे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। इसे घर के उत्तर- पूर्व दिशा की ओर लगाना लाभदायक बताया गया है। तुलसी को घर के आंगन में लगाना चाहिए। मान्यता है कि इसे लागने से घर में सुख-शांति का माहौल होता है और आर्थिक संपन्नता भी आती है। भारतीय जीवन पद्धति में तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। 

No comments:

Post a Comment

Pages