<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, December 20, 2022

यमुना एक्सप्रेस-वे पर कोहरे का कहर, डबल डेकर बस रेलिंग तोड़कर गिरी, 1 की मौत, दर्जनों घायल

नोएडा। उत्तर भारत में कोहरे और धुंध का कहर देखने को मिल रहा है। उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोहरे और धुंध की वजह से मंगलवार को बड़ा हादसा पेश आय़ा। यहां पर एक बस हादसे का शिकार हो गई।  घटना में एक शख्स की मौत और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जानकारी के अनुसार, 60 से अधिक सवारों से भरी डबल डेकर बस आगरा से नोएडा की ओर जा रही थी। इस दौरान गौतम बुद्ध नगर के थाना दनकौर क्षेत्र के अंतर्गत पैरिफेरल और गलगोटिया के बीच बस कंटेनर के पीछे चल रही थी। इस दौ रान अचानक कंटेनर रुका और और अधिक कोहरा होने के कारण बस पीछे से टकराकर रेलिंग से नीचे उतर गई। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे, जिनमें 20 से अधिक लोग घायल हो गये। सभी घायलों को निकाल कर पुलिस ने अस्पताल भेजा है। एक व्यक्ति की अस्पताल उपचार के दौरान मौत ही है।

उत्तर भारत में कोहरे का कहर

पूरे उत्तर भारत में कोहरे का कहर देखने को मिल रहा है। हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और पंजाब समेत कई राज्यों में धुंध छाई है। हरियाणा में हाईवे पर हादसे पेश आए हैं। हिसार में हरियाणा के डिप्टी सीएम का काफिला हादसे का शिकार हुआ है। हादसे में एक कमांडो घायल है। इसी तरह यूपी से भी हादसों की खबरें हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages