<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 30, 2022

विश्व हिन्दू महासंघ ने मण्डलायुक्त, डीएम को भेंट किया पराक्रम पत्रिका

 - हिन्दू समाज की रक्षा, विकास को समर्पित है महासंघ

बस्ती। विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बुधवार को मण्डलायुक्त योगेश्वरराम मिश्र, जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन, पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्रनाथ चौधरी, उप जिलाधिकारी सदर शैलेष दूबे आदि को संगठन का पराक्रम पत्रिका, अंग वस्त्र, बाबा गोरक्षनाथ का चित्र भेंट किया।


महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने अधिकारियों से वार्ता के दौरान बताया विश्व हिन्दू महासंघ द्वारा एक लाख प्रतियों में पराक्रम पत्रिका का प्रकाशन कराया गया है। इसका लोकार्पण चित्रकूट के अधिवेशन में वरिष्ठ पदाधिकारियों और संत समाज की उपस्थिति में किया गया। इस पत्रिका में हिन्दू समाज को जाग्रत करने, उत्थान सम्बन्धी आलेखों के साथ ही बाबा गोरक्षनाथ पीठ के पीठाधीश्वर एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों, सृजनात्मक गतिविधियों का भी विस्तार से वर्णन किया गया है। बताया कि विश्व हिन्दू महासंघ निरन्तर हिन्दू जन मानस को जाग्रत करने के लिये सक्रिय है और दुनियां के अनेक देशों में कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के साथ विन्दु गोपाल त्रिपाठी, विजयशंकर शुक्ल, अमरजीत सिंह, परमानन्द गुप्ता, मुन्ना सिंह, राजेश ‘विधायक’ डब्लू सिंह, राजकुमार उर्फ मन्टू चौधरी, बाबा जय प्रकाश दास, लालचंद गुप्ता, राहुल कमलापुरी, चन्द्रेश पाठक, पप्पू पाण्डेय के साथ ही अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages