<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 21, 2022

अरविंद सिंह पटेल ने धान क्रय केन्द्रों का किया निरीक्षण

बस्ती। पूर्वांचल विकास बोर्ड, उ0प्र0 के सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल द्वारा विक्रमजोत, बभनान, गौर में धान क्रय केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने वहॉं उपस्थित किसानों से वार्तालाप करके धान बेचने संबंधी व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की गयी। उन्होंने कहा कि रू0 2040 की दर से सरकार द्वारा धान खरीदा जा रहा है। सभी किसान धान क्रय केन्द्र पर धान लाकर बेचें तथा उचित मूल्य प्राप्त करें। उन्होंने केन्द्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि धान बेचने में किसानों को कोई कठिनाई न हो तथा सभी किसानों का समय पर भुगतान कराये। 

                                                               अरविंद सिंह पटेल

पूर्वांचल विकास बोर्ड, के सदस्य द्वारा निरीक्षण किये गये क्रय केन्द्रों में विकास खंड विक्रमजोत के अमोढा धान क्रय केंद्र पर खरीदारी नहीं पाई गयी। हर्रैया ब्लाक का धान क्रय केंद्र हसीना बाद में रखा हुआ 20 किलो का बाट खराब मिला तथा इस पर 2016 का मोहर लगा पाया गया। गौर विकासखंड धान क्रय केंद्र सेमरा में रखा 20 किलो का बाट 19 किलो 500 ग्राम ही पाया गया। तीनों क्रय केंद्र के कंप्यूटर कांटा सील नहीं पाए गए। सदस्य महोदय ने इसमे सुधार करने का निर्देश दिया। 

पूर्वांचल बोर्ड के सदस्य ने जिला मुख्यालय स्थित नलकूप विभाग हेड आफिस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ लिपिक राजेश कुमार व स्टाफ उर्मिला मौजूद मिले। पूछे जाने पर राजेश कुमार, एक्सिएन नलकूप के उपस्थित के बारे में कोई जानकारी ना दे सकें। जिले में चालित अथवा खराब नलकूपों की सूची भी नही उपलब्ध करा सकें। ऐसी स्थिति पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया तथा व्हाट्सएप नम्बर पर शीघ्र सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 

उन्होंने जिला अस्पताल के इमरजेंसी तथा ओपीडी वार्ड का निरीक्षण किया। ओपीडी में रोगी रजिस्टर में दर्ज तीन मरीजो से दूरभाष पर फीडबैक भी प्राप्त किया। कुशलक्षेम पूछने पर वे काफी संतुष्ट दिखे। एसआईसी डा. आलोक वर्मा ने बताया कि निर्धारित समय चक्र में उपलब्ध डाक्टर नियमित रूप से रोगियों के रोग निदान में तत्पर रहते है। निरीक्षण के क्रम में उन्होने मरीजो के लिए दिये जाने वाले भोजन के मेस व किचन का निरीक्षण किया तथा उपलब्ध भोज्य पदार्थो की गुणवत्ता के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। एसआईसी ने बताया कि निर्धारित मीनू के अुनसार मरीजो में भोजन वितरण समय से किया जा रहा है। किचन की भोजन व्यवस्था पर उन्होने प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर डा. रामप्रकाश, डा. रामेश्वर मिश्रा, तहसीलदार सदर आर.डी. गुप्ता सहित चिकित्सालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें। 

इसके पूर्व जनपद आगमन पर घघौआ पुल पर सदस्य महोदय का उपभोक्ता एवं बाट माप व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश संरक्षक राधेश्याम उपाध्याय तथा ऋषि मुनि पांडे एवं जिला अध्यक्ष राजेंद्रनाथ आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे एवं दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages