- सर्विलांस सेल ने बरामद किया गुमशुदा 123 मोबाइल
- बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 16 लाख चालीस हजार
बस्ती। सर्विलांस सेल द्वारा अलग-अलग कम्पनियों के गुमशुदा 123 मोबाइलों अनुमानित कीमत लगभग सोलह लाख चालीस हजार दो सौ रूपये (16,40,200/-) को बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा गुमशुदा मोबाइलों को बरामद करने हेतु प्रभारी सर्विलांस सेल को निर्देशित किया गया था । प्रभारी सर्विलांस सेल शशिकान्त व उनकी टीम (का0 जनार्दन प्रजापति, का0 मो0 हिन्दे आजाद, का0 सतेन्द्र सिंह, का0 जितेन्द्र यादव, का0 संतोष यादव, का0 दीपक कुमार, का0 विक्रम सिंह, का0 विजय प्रताप यादव, म0का0 प्रीती राय, म0का0 प्रतिभा यादव, ओ0पी0 हरिशंकर सिंह सर्विलांस सेल) के अथक प्रयास से विभिन्न कम्पनियों के गुमशुदा 123 मोबाइलों जिनकी अनुमानित कीमत लगभग सोलह लाख चालीस हजार दो सौ रूपये (16,40,200/-) है, को बरामद किया गया ।
पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय बस्ती में बरामद किये गए मोबाइलों को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया ।

No comments:
Post a Comment