<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, July 19, 2022

डीएम प्रियंका निरंजन ने महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज का किया निरीक्षण

- मेडिकल छात्र एवं छात्राओं के दोनों हास्टल को जनरेटर से भी जोड़ा जाय : डीएम


बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कालेज रामपुर का निरीक्षण किया। उन्हांने निर्देश दिया है कि मेडिकल छात्र एवं छात्राओं के दोनों हास्टल को जनरेटर से भी जोड़ा जाय ताकि उन्हें आकस्मिकता में विद्युत आपूर्ति मिलती रहे। उल्लेखनीय है कि रविवार को अण्डरग्राउण्ड विद्युत केबिल में फाल्ट आ जाने के कारण दोनो हास्टल में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गयी थी, जो सोमवार को दोपहर तक बहाल हो पायी। इसकी वजह से छात्र-छात्राओं को भीषण गर्मी में तमाम असुविधा का सामना करना पड़ा। जिलाधिकारी ने विद्युत अधिकारियों से कहा कि मेडिकल कालेज द्वारा प्रतिमाह 20 लाख रूपया बिजली का बिल भुगतान किया जाता है, इसलिए एक अच्छे उपभोक्ता को अच्छी सेवाए प्राथमिकता पर विभाग को देना चाहिए।

उन्होने प्राचार्य मेडिकल कालेज डा. मनोज कुमार को निर्देश दिया कि एक अतिरिक्त जनरेटर की व्यवस्था कर लें। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियन्ता विद्युत गुलाम मुस्तफा, अधीक्षण अभियन्ता सुशील कुमार आर्य, प्रभारी सीएमओ डा. जय सिंह, अधिशासी अभियन्ता विद्युत, डा. अनिल यादव उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages